शनिवार, 10 मार्च 2012

क्या आप पी.डी.ऍफ़.या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे टेक्स्ट को कापी कर सकते हैं ?

 आज के इस लेख का विषय यही है कि क्या कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे टेक्स्ट को कापी किया जा सकता है | उन व्यक्तियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो लोग पी.डी.ऍफ़. फाइल से टेक्स्ट को कापी करना चाहते हैं | इस सोफ्टवेयर का नाम है Abby Screen Shot Version 9.0 इस सोफ्टवेयर की मदद से आप टैक्स्ट को विभिन्न फाइल फार्मट में बदल सकते हैं जैसे कि माइक्रोसोफ्ट वर्ड, माइक्रोसोफ्ट एक्स्सल में, इमेज से फाइल में इमेज से ईमेल में | इसकी दो खूबिओं का मैं प्रयोग कर चुका हूँ | वो हैं माइक्रोसोफ्ट वर्ड एवं माइक्रोसोफ्ट एक्सेल | यदि किसी पी.डी.ऍफ़. फाइल में टेबल भी है तो ये हूबहू उस टेबल को एक्सेल में कापी कर देता है | इस सोफ्टवेयर का जो लिंक मैं आपको उपलब्ध करवा रहा हूँ, वो पोर्टेबल सोफ्टवेयर का लिंक है | हो सकता है कुछ व्यक्ति या ब्लॉगर पोर्टेबल सोफ्टवेयर के बारे में न जानते हों | जो नहीं जानते उनके लिए ये जान लेना जरूरी है कि इस पोर्टेबल सोफ्टवेयर को सीधे ही इस के आईकान पर कलिक करके लोड किया जा सकता है | इस प्रकार के सोफ्वेयर को इंस्टाल करने की जरूरत नहीं होती | इस प्रकार के सोफ्टवेयर को आप अपनी पैन ड्राइव में ले कर आप कहीं भी किसी भी कंप्यूटर पर इसका प्रयोग कर सकते हैं |

आप इसे निम्नलिखित लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं |


Abbyy Screen Shot डाउनलोड लिंक 

ये 84.63 MB का सोफ्टवेयर है | हो सकता है कि ये लिंक आपको कुछ दिन बाद उपलब्ध न हो | मैं इस सोफ्टवेयर को दोबारा से अपलोड नहीं कर पाऊंगा | जो ब्लॉगर इस सोफ्वेयर को डाउनलोड करना चाहें वो इस लेख को पढ़ने के बाद ही डाउनलोड कर लें | इस सोफ्टवेयर के लोड होने के बाद इसकी वैलकम स्क्रीन कैसी नज़र आती है आप इसे निम्न तस्वीर में देख सकते हैं :-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लिखिए अपनी भाषा में