गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

अपने विंडोज पीसी को सुपरफास्ट कैसे बनाए


क्या आप भी अपने कंप्यूटर की धीमी गति से परेशान हैं , या अपने पीसी को और भी फास्ट करना चाहते हैं , तो चलिये आज इसी पर चर्चा कर ली जाए |
अक्सर देखा गया है सिस्टम जैसे जैसे चलता जाता है , उसकी स्पीड कम होती चली जाती , इसमे हमारी लापरवाही भी होती है , उदाहरण के लिए किसी नए फ्री सोफ्टवेयर के बारे मे सुना और झट से डाउनलोड कर लिया , आप एक फ्रीवेयर डाउनलोड करते हैं , उसके साथ दो तीन बिना मेहमान बुलाये मेहमान आ जाते हैं | और भी कारक हैं , जिन पर एक एक करके हम चर्चा करते चलेगे |
1 साफ-सफाई जरूरी है:
सबसे पहले जिन सॉफ्टवेयर की आपको बिलकुल जरूरत नहीं है , उनको अनइन्स्टाल कर दीजिये | इसका तरीका आपको पता ही होगा | अगर कोई सॉफ्टवेयर दबंगई दिखाता है , तो उसके लिए भी औज़ार है , जैसेRevouninstaller , IOBit Uninstaller, CCleanerFCleaner
अनावश्यक सर्विस को रोकिए:
कई सारी Windows Services जो बॅकग्राउंड मे चलती रहती है , जो ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बेहद जरूरी हैं, पर उनमे कुछ सर्विस ऐसी भी हो सकती है , जो शायद आपके काम की ना हो , और आपके सिस्टम के संसाधन का उपयोग कर रहीं हो | तो क्यों न इन्हे रोक दिया जाए | पर सावधानी से ...
उदाहरण के तौर पर मैं यहाँ कुछ सर्विस के नाम बता रहा हूँ
यहाँ तक पहुँचने के लिए Run Box मे टाइप कीजिये services.msc
1 Smart Card: अगर आप अपने सिस्टम मे कोई स्मार्ट कार्ड यूज नहीं कराते हैं तो इसे रोक सकते हैं,
Error Reporting Service: जब कोई प्रोग्राम क्रेश या असामान्य तरीके से बंद होता है , तो इसकी रिपोर्टिंग के लिए एक विंडो आती है , शायद आपका रेस्पोंस भी समय नहीं ही होता होगा , तो क्यों ना इसError Reporting Service को भी बंद रखा जाये |
Telnet: अब इसकी जरूरत न के बराबर ही होती हैं, इसे भी बंद कर सकते है |
Remote Registry Service , 5 Clipbook 6 Automatic Updates 7 Task Scheduler 8Alerter Windows Messenger 10 Uninterruptible Power Supply 11 Wireless Zero Configuration
3 अगर आपका सिस्टम स्टार्ट होने मे काफी समय लेता है तो आपको Startup मे से अनावश्यक अप्लीकेशन हटाने होंगे | उसके लिए Run Box मे आपको msconfig टाइप करना पड़ेगा , फिर सीधे स्टार्ट-अप टैब पर क्लिक
clip_image001
यहाँ आपके सामने वो अप्लीकेशन या सर्विस होंगे जो आपके सिस्टम के स्टार्ट होते ही लोड होते हैं , अगर कोई अनावश्यक लगे तो उसे हटा दीजिये ..
पर सावधानी से ...
4 इनमे से कोई एक क्लीनर यूटिलिटीज़ जरूर रखिये , जिससे आप समय समय पर साफ सफाई कर सके |
सबसे पहले नाम CCleaner का ही आएगा | फिर आप इनको भी आजमा कर देख सकते हैं |

nCleaner, SlimcleanerXleanerlogo

logo_slimcleaner  
                                                                               
कुछ सिस्टम के ही टूल है , जिनका उपयोग नियमित रूप से करते रहे तो दिक्कत नहीं होगी जैसे
Disk Cleanup XP के लिए (Start All Programs Accessories System Tools Disk Cleanup)
विंडो 7 के लिए (Start and type > Disk Cleanup)
Disk Fragmentation (Start All Programs Accessories System Tools Disk Fragmentation)
विंडो 7 के लिए (Start and type > defragment
या आप इन फ्रीवेयर सॉफ्टवेयर की भी मदद ले सकते हैं |
पोस्ट तो पूरी नहीं हुई , आगे कोशिस करूंगा , अंत मे कुछ और टिप्स बताता चलता हूँ |
1 एंटीवाइरस को अपडेट रखे
2 हिस्ट्री, टेम्परेरी फ़ाईल्स को डिलीट करते रहें |
3 Windows को अप-टू-डेट रखें |
4 कोई भी फ्रीवेयर इन्स्टाल करते समय सावधानी बरते |
5 Hardware जैसे RAM, Processor को अपग्रेड करें |
read more

सोमवार, 9 अप्रैल 2012

Docx डॉक्युमेंट देखें बिना माइक्रोसोफ्ट ऑफिस के


माइक्रोसोफ्ट ऑफिस 2007 के डॉक्युमेंट .docx एक्सटेंशन के साथ आते हैं आपके पास माइक्रोसोफ्ट ऑफिस का 2007 से कम वर्जन है या ऑफिस नहीं है तो आप इन फाइल्स को नहीं देख सकते ।
एक टूल जो आपके कंप्यूटर पर ऑफिस इन्स्टाल ना भी हो तो .docx डॉक्युमेंट देखने की सुविधा देता है ।

सिर्फ 320 केबी का छोटा पोर्टेबल औजार ।
ध्यान दें की आप इसमें सिर्फ फाइल्स को देख सकते है एडिट नहीं कर सकते ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
read more

किसी भी आईडी को डिलीट करने का बेहतरीन तरीका

                          
आज मैं आपको बताने वाला हु कि कैसे किसी भी आईडी को डिलीट किया जाता है बहुत से लोगो को फेसबुक के बारे में भी नहीं पता कि उसकी आईडी को केसे डिलीट करते है लेकिन आज मैं आपको जिस साईट का लिंक दे रहा हु उससे बच्चा बच्चा सीख जायेगा कि किसी भी आईडी को डिलीट कैसे करते है
आप यहाँ क्लीक कर के उस साईट पर जाए जो आपको किसी भी साईट के उस लिंक तक पहुचायेगी जिस पर जाकर आप किसी भी आईडी को डिलीट कर सकते है जैसे अगर आपको फेसबुक कि आईडी डिलीट करनी है तो आपको इसके सर्च बॉक्स में फेसबुक लिखना होगा और सर्च पर क्लीक करना होगा एसा करते ही आपके सामने वो लिंक आ जायेगा जिस पर जाकर आप अपनी फेसबुक की आईडी को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हो
उम्मीद करता हु ये साईट उन लोगो के काम जरुर आएगी जो अपनी फेसबुक आईडी को हमेशा हमेशा के लिए डिलीट करने का विचार कर रहे है 
read more

गूगल क्रोम के लिए फ्री विडियो डाउनलोडर ।

अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आप के गूगल क्रोम के लिए एक बहुत अच्छा एक्सटेंशन जिसकी सहयेता से आप किसी भी वेबसाइट से विडियो बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं    
ये एक्सटेंशन सिर्फ 48 kb का है और वो भी फ्री ।  


डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
read more

इंटरनेट एक्सप्लोरर से ब्राउजिंग हिस्ट्री को हटाने से कैसे रोकें


अगर आप चाहते है की आप के कंप्यूटर के इन्टरनेट एक्स्प्लोरर ब्राउसर की हिस्ट्री को आप के अनुमति के बिना कोई डिलीट नहीं करे तो एक बहुत आसान तरीका है जिसके द्वारा आप अपने कंप्यूटर के इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के हिस्ट्री को डिलीट करने का आप्शन बंद कर सकते है ।
सबसे पहले स्टार्ट बटन को क्लिक करें और फिर रन को क्लिक करे। खुले हुवे रन विंडो में gpedit.msc टाइप करे और फिर ओके दबा दें।



ओके दबाने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे  Local Computer Policy > Computer Configuration > Administrative Templates और फिर Windows Components को डबल क्लिक करें।            


Windows Components को डबल क्लिक करेने के बाद दाहिने ओर खुले फोल्डर में Internet explorer को डबल क्लिक करें ।


 Internet explorer को डबल क्लिक करने के बाद उसी विंडो में Delete Browsing History नाम के फोल्डर को डबल क्लिक करें।              


Delete Browsing History को डबल क्लिक करने के बाद यहाँ आप को Turn off "Delete Browsing History" Functionality लिखा हुवा मिलेगा उसको डबल क्लिक करें। {Turn off "Delete Browsing History" Functionality इस विकल्प पर अगर डबल क्लिक नहीं हो रहा हो तो राईट क्लिक कर Properties आप्शन चुनें फिर यहाँ enabled वाले रेडिओ बटन को चेक करके ओके पर क्लिक करें।}     


 Turn off "Delete Browsing History" Functionality को डबल क्लिक करने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे enabled को टिक करदें और फिर ओके दबा दें ।   

          
इस प्रक्रिया के बाद आप के इन्टरनेट एक्स्प्लोरर ब्राउसर में हिस्ट्री डिलीट का आप्शन बंद हो जायेगा और अगर आप इस को फिर से शुरू करना चाहते है तो यही प्रक्रिया दुबारा कीजिये और अंत में Enabled के बजाये Not Configured को टिक करदें। 
read more

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

विंडो को रिपेयर करने का बेहतरीन तरीका


कभी कभी कंप्यूटर में एंटी वायरस होने के बाद भी वायरस की वजह से आपकी विंडो में परेशानी आने लगती है उन परेशानी को दूर करने के लिए बहुत से लोगो अपने कंप्यूटर में विंडो दुबारा से लोड करते है जिसकी वजह से बहुत टाइम खराब होता है और सारे सोफ्टवेयर दुबारा से लोड करने होते है लेकिन जैसे मैंने पहले भी कहा है हर परेशानी का इलाज फोर्मेट करना नहीं होता विंडो में बहुत सी ऐसी ट्रिक होती है जिसका इस्तेमाल कर के हम बिना फोर्मेट करे भी अपनी विंडो को ठीक कर सकते है
आज मैं आपको ऐसी ही ट्रिक बताने वाला हु जिसे करने के लिए आपको किसी बूटेबल सीडी की जरूरत नहीं पड़ेगी  इस ट्रिक का इस्तेमाल आप तब ही करे जब आपको लगे की आपके कंप्यूटर में वायरस की वजह से कोई प्रोब्लम्ब आ गयी है चलो अप आपको वो ट्रिक बताता हु जो बिना बूटेबल सीडी के आपकी विंडो को तरोताजा कर देगी

सबसे पहले आप Start बटन पर क्लीक करे फिर Run में जाकर webfldrs.msi  टाईप करे जेसा आप निचे चित्र में देख रहे है
इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमे आपको Select Reinstall Mode सलेक्ट करना है जेसा निचे चित्र में दिखाया गया है
इसके बाद जो विंडो खुलेगी उसमे आपको बहुत सारे ओप्संश मिलेंगे आपको सारे ओप्संश पर क्लीक कर के OK बटन पर क्लीक करना है जेसा आप निचे देख रहे है
इसके बाद थोडा सा इंतजार करे आपका कंप्यूटर अपने आप रिस्टार्ट हो जायेगा और जब खुलेगा तो आपके कंप्यूटर की सारी परेशानी अपने आप दूर हो जाएगी !


नोट- इस ट्रिक का इस्तेमाल तभी करे जब आपको फोर्मेट के अलावा कोई और ओप्संश नजर ना आए और इस ट्रिक को करने से पहले अपने सी ड्राइव डाटा जरुर कॉपी कर ले 

read more

गुरुवार, 5 अप्रैल 2012

YouTube To MP3 Download Websites


आज मैं आपके लिए कुछ ऐसी साईट लेकर आया हु जिन पर जाकर आप यू ट्यूब के विडियो को MP3 फाइल में आसानी से डाउनलोड कर सकते हो वेसे तो बहुत सी साईट है जिन पर जाकर आप यूट्यूब के विडियो को MP3 के रूप में सेव कर सकते हो लेकिन आज मैं आपके लिए कुछ ऐसी साईट लेकर आया हु जो शायद आपके लिए नयी होंगी इन साईट पर जाकर आप यू ट्यूब के विडिओ को आसानी से  के रूप में सेव कर सकते हो और आराम से अपने मोबाइल में सुन सकते हो आप निचे दिए हुवे नाम के ऊपर क्लीक करके उनकी साईट पर जा सकते ही और वह किसी भी यूट्यूब के विडियो का यूआरएल कॉपी पेस्ट कर के यू ट्यूब के गाने को MP3 के रूप में सेव कर सकते है 

Listen to YouTube

Dirpy

Xenra

YouTube Mp3 dot TV

YouTube to mp3
read more

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

विन्डोज़ को बेहतर बनाने की सेटिंग और ट्वीक्स

                                               




विन्डोज़ की वो सभी सेटिंग और ट्विक्स  एक ही सॉफ्टवेयर में जो आपके कंप्यूटर को साफ़ तेज और आपके अनुसार settings बदले । 7.56 एमबी का बहु-उपयोगी औजार ।


डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
read more

इंटरनेट प्रयोग को करें नियंत्रित



एक औजार जो आपको बताता है कि आपके इंटरनेट का प्रयोग कौन कौन से सॉफ्टवेयर कर रहे है और उनके इंटरनेट प्रयोग की प्राथमिकता तय करने या किसी सॉफ्टवेयर को इंटरनेट प्रयोग करने से रोकने की सुविधा देता है ।

इसमें आप ऐसे प्रोग्राम को इंटरनेट का अधिक प्रयोग करने की सुविधा दे सकते हैं जिसे आप अधिक प्रयोग करते हैं जैसे फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउजर जिससे आपके फ़ायरफ़ॉक्स में आपको अधिक तेजी मिल पाए ।

इसे प्रयोग करना भी आसान है बस जिस प्रोग्राम का निर्धारण करना है उस पर राईट क्लिक करें और अपना विकल्प चुन लें ।


सिर्फ 936 केबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।



इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें ।
read more

इंटरनेट कनेक्शन को लगाइए ताला


अपने इंटरनेट कनेक्शन को औरों की पहुँच से दूर रखिये इस औजार के उपयोग से ।
इसके प्रयोग से आप किसी कंप्यूटर पर इंटरनेट का प्रयोग रोक पायेंगे ।
आपका इंटरनेट चाहे डायल अप् हो या लैन कनेक्ट तो होगा पर कोई वेबपेज नहीं खुलेगा न कोई लिंक डाउनलोड होगी ।

प्रोग्राम को इंस्टाल करते समय अपनी पसंद का पासवर्ड लगा दें जिससे इस सॉफ्टवेयर तक सिर्फ आपकी हो पहुँच रहे ।
प्रोग्राम को शुरू कर Option टैब पर क्लिक करें अब Activate या Deactivate बटन पर क्लिक करके इंटरनेट प्रयोग को शुरू या बंद कर सकते हैं ।

इसमें इंटरनेट का प्रयोग करने वाले प्रोग्राम को अलग अलग बंद करने की भी सुविधा है ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है । 
read more

लिखिए अपनी भाषा में