सुरक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुरक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 19 सितंबर 2012

अपने कंप्यूटर को दे बेहतरीन सुरक्षा इस खास सोफ्टवेयर से


अक्सर आप अपने घर से बहार रहते हो और आपको डर लगा रहता होगा कही कोई आपकी पीठ पीछे आपके कंप्यूटर से जरुरी डाटा पेन ड्राइव या सीडी ड्राइव में कॉपी न कर ले आज मैं आपके लिए एक ऐसा सोफ्टवेयर लाया हु जिसके अन्दर बहुत खूबी है इसे डालने के बाद आप चाहो तो यूएसबी ड्राइव या सीडी डीवीडी ड्राइव को डिसेबल कर सकते हो डिसेबल करने के बाद आपके कंप्यूटर में कोई भी पेन ड्राइव या सीडी ओपन नहीं होगी 


और अगर आप चाहते हो कि पेन ड्राइव और सीडी या डीवीडी ओपन तो हो जाये लेकिन कोई आपके कंप्यूटर से डाटा ट्रांसफर न कर सके तो वो खूबी भी इसके अन्दर है जिसे करने के बाद आपके कंप्यूटर मे मौजूद सामग्री को देखा जा सकता है लेकिन कंप्यूटर से किसी भी फाइल को कॉपी कर पेन डइव में टंसफर नही कर सकता

और अगर आप अपने इंटरनेट पर या किसी साईट पर लोक लगाना चाहते हो तो वो काम भी आप इस सोफ्टवेयर से चुटकियो में कर सकते हो और भी कई खुबिया है इस सोफ्टवेयर में
यानि इस सोफ्टवेयर को डालने के बाद कोई आपकी मर्जी के बिना न तो कोई आपका इंटरनेट इस्तेमाल कर सकता है और ना ही कोई आपके सिस्टम से कोई डाटा कॉपी कर सकता है अगर आप अपने कंप्यूटर में ये सारी खुबिया चाहते हो तो इस बेहतरीन सोफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे   


read more

गुरुवार, 24 मई 2012

अब इंटरनेट से विज्ञापनों को कहें अलविदा


सर्फिंग करते हुए वेबसाइट्स पर लगे विज्ञापन आपका ध्यान भटकाते तो हैं ही आपके इंटरनेट की बैंडविथ भी बर्बाद करते हैं । अब अलग अलग ब्राउजर पे एड ब्लोकर लगाने की बजाये एक ही टूल से आप सभी ब्राउजर पर विज्ञापन से मुक्ति पा सकते हैं ।

इस टूल का नाम है AdFender और ये आपके नाम की ही तरह आपकी विज्ञापनों से सुरक्षा करता है ।

इस टूल को इंस्टाल करने के बाद ये आपके कंप्यूटर के साथ ही शुरू हो जाया करेगा और जिस तरह अपने डेटाबेस के आधार पर एंटी वायरस काम करके वायरस को रोकता है लगभग उसी तरह से आपके ब्राउजर पर विज्ञापनों को रोकता है ।

एंटी वायरस की ही तरह ये अपने डेटाबेस को अपडेट करता रहता है ताकि ये हमेशा बेहतर काम करता रहे ।

ये लगभग सभी प्रमुख इंटरनेट ब्राउजर जैसे Internet Explorer, Firefox, Chrome, Safari, Opera, Avant, K-Meleon, Maxthon, Lunascape, Epic आदि पर उपयोगी है ।


एक बार ये टूल इंस्टाल करने के बाद वेबपेज और इंटरनेट की स्पीड में फर्क आप जरुर महसूस करेंगे ।

सिर्फ 1.6 एमबी आकार का मुफ्त उपयोगी औजार ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 


दूसरी अतिरिक्त सीधी लिंक यहाँ है । 
read more

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

इंटरनेट कनेक्शन को लगाइए ताला


अपने इंटरनेट कनेक्शन को औरों की पहुँच से दूर रखिये इस औजार के उपयोग से ।
इसके प्रयोग से आप किसी कंप्यूटर पर इंटरनेट का प्रयोग रोक पायेंगे ।
आपका इंटरनेट चाहे डायल अप् हो या लैन कनेक्ट तो होगा पर कोई वेबपेज नहीं खुलेगा न कोई लिंक डाउनलोड होगी ।

प्रोग्राम को इंस्टाल करते समय अपनी पसंद का पासवर्ड लगा दें जिससे इस सॉफ्टवेयर तक सिर्फ आपकी हो पहुँच रहे ।
प्रोग्राम को शुरू कर Option टैब पर क्लिक करें अब Activate या Deactivate बटन पर क्लिक करके इंटरनेट प्रयोग को शुरू या बंद कर सकते हैं ।

इसमें इंटरनेट का प्रयोग करने वाले प्रोग्राम को अलग अलग बंद करने की भी सुविधा है ।


इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 

दूसरी डाउनलोड लिंक यहाँ है । 
read more

शुक्रवार, 30 मार्च 2012

जाँचिये अपने कंप्यूटर की सुरक्षा का स्तर



एक छोटा मुफ्त औजार जो आपके कंप्यूटर को जरुरी सुरक्षा मानदंडो पर जांचता है और बताता है कि आपका कंप्यूटर कितना सुरक्षित है ।

ये टूल बस एक क्लिक से ही आपके कंप्यूटर पर

# Antivirus
# Antispyware
# Third-party firewall
# Windows Firewall
# NAP ( Network Access Protection ) 
# Windows updates
# User Account Control 

की जांच करता है और इनके आधार पर आपके कंप्यूटर के सुरक्षा की स्थिति बताता है ।

सिर्फ 150 केबी आकार का मुफ्त पोर्टेबल औजार ।

इसे डाउनलोड करने यहाँ क्लिक करें । 
read more

बुधवार, 28 मार्च 2012

Top Free Antivirus Software डाउनलोड करे


आज के टाइम में इंटरनेट और कंप्यूटर इन्सान की जिन्दगी का एक जरुरी हिस्सा बन गया है आज लगभग हरकोई इंटरनेट का इस्तेमाल जरुर करता है और इंटरनेट का इस्तेमाल होने पर वायरस का खतरा भी 100% रहता है वायरस को रोकने के लिए हम एंटीवायरस का इस्तेमाल करते है जो एंटीवायरस सॉफ्टवेयर वायरस, trojans, worms, spywares, adwares, keyloggers जेसे अनगिनत वायरस से सुरक्षा की एक आवश्यक परत प्रदान करता है जब आपका कंप्यूटर इंटरनेट से जोड़ता है, यह एंटी वायरस सॉफ़्टवेयर आपको वायरस आने से अवगत कराते है. कभी कभी इंटरनेट के अलावा USB ड्राइव के माध्यम से भी वायरस आ जाता है जिसकी सुचना भी इन्ही एंटी वायरस सोफ्टवेयर से मिलती है वेसे तो सबके पास ही एंटी वायरस सोफ्टवेयर होंगे लेकिन आज मैं आपके लिए कुछ फ्री के एंटी वायरस सोफ्टवेयर की लिस्ट दे रहा हु जिन्हें आप क्लीक कर के डाउनलोड कर सकते है और कुछ हद तक वायरस को आने से रोक सकते है इन एंटी वायरस के बारे में ज्यादा जानकारी आपको इनकी वेबसाईट पर ही मिल जाएगी अगर आप अपना एंटी वायरस बदलने की सोच रहे हो तो इन लिस्ट में आपको कुछ अच्छे एंटी वायरस मिल जायेंगे बस इनके नाम के ऊपर क्लीक करके आप इनकी साईट पर पहुच सकते हो और इनके लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर सकते हो

1. PC Tools Free AntiVirus

2. Avast! Free Antivirus

3. AVG Free Antivirus

4. Ad-Aware Free Antivirus

5. Avira Free Antivirus

6. Malwarebytes Anti-Malware Free

7. Immunet Free Antivirus

8. ClamWin Free Antivirus

9. Panda Cloud Antivirus Free

10. Microsoft Security Essentials
read more

सोमवार, 27 फ़रवरी 2012

बिना फोर्मेट करे किसी भी ड्राइव का साइज़ बढ़ाए



कभी कभी कंप्यूटर पर काम करते करते आपकी कंप्यूटर की स्क्रीन पर लो डिस्क स्पेज का मेसेज आ जाता होगा ये मेसज आने का मतलब है की आपकी वो ड्राइव भर गयी होगी जिसका मेसज आ रहा होगा ऐसे में आपको उस ड्राइव से जगह खाली करनी होती है वरना वो मेसेज बार बार आता रहेगा आज मैं आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आया हु ये एक ऐसा सोफ्टवेयर है जो आपकी हार्ड डिस्क को बिना फोर्मेट करे किसी भी ड्राइव का साइज़ बढ़ा सकता है
मान लो आपकी हार्ड डिस्क का साइज़ 500 जीबी है और उसमे से आपकी C ड्राइव का साइज 80 जीबी है और D का साइज़ 420 जीबी है और आप चाहते हो की आपकी हार्ड डिस्क को बिना फोर्मेट करे आपकी C ड्राइव का साइज 200 जीबी हो जाये और D का साइज़ 150 जीबी हो जाये और 150 जीबी से एक और ड्राइव बन जाये तो ये सारा काम आपका चुटकी बजाते ही हो सकता है क्युकी जो मैं आपको सोफ्टवेयर दे रहा हु वो सच में एक बेहतरीन सोफ्टवेयर है इससे आप अपनी हार्ड डिस्क के पार्टीशन को बिना फोर्मेट करे उसका साइज़ आसानी से कम या ज्यादा कर सकते हो तो देर किस बात की 49 एमबी के  इस बेहतरीन सोफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करे 
read more

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

इस बेहतरीन सोफ्टवेयर से अपने सिस्टम की स्पीड तेज करे



रोज नए नए सोफ्टवेयर इंटरनेट पर आ जाते है जो आपके सिस्टम की स्पीड को कंट्रोल में रखते है मेरी आने वाली पोस्ट में आप लोगो को कुछ ऐसे ही सोफ्टवेयर डाउनलोड करने को मिलेंगे तो शुरुवात आज से ही करता हु आज मैं आपको जिस सोफ्टवेयर का लिंक देने वाला हु उसमे आपको इतना कुछ मिलेगा जिसे करने के बाद आप अपने कंप्यूटर की स्पीड को बेहतरीन रूप से बढ़ा सकते हो और ये सोफ्टवेयर आपके लिए बिलकुल फ्री है और ज्यादा जानकारी आपको इसकी वेबसाईट पर जाकर मिलेगी तो देर किस बात की अगर आप भी अपने सिस्टम की स्पीड बढ़ाना चाहते हो तो यहाँ क्लीक करके उस सोफ्टवेयर को डाउनलोड करे और अपने सिस्टम की स्पीड को बढ़ते हुवे देखे और इंतजार करे मेरी आने वाली और पोस्ट का जिसमे आपके लिए और भी बेहतरीन सोफ्टवेयर होंगे जो पूरी तरह फ्री होंगे 
read more

लिखिए अपनी भाषा में